DBKN कॉलेज नरहन में छात्र संगठन SFI ने किया विरोध प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर :- प्रखंड के डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन में एसएफआई के पांचवें दिन सदस्यता अभियान के दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया। सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर से इंकलाब जिंदाबाद, एसएफआई जिंदाबाद, बीएड एचओडी के साथ गाली-गलौज व छात्रों के साथ मारपीट करने वाले प्रोफेसर यशरंजन व विनय कुमार रमण को बर्खास्त करो, गत वर्ष बीएड नामांकन में धांधली में संलिप्त मोनिका कुमारी, दिनेश कुमार राम, यशरंजन कुमार व विनय कुमार रमण कुमार को इस वर्ष नामांकन कार्य से मुक्त रखना होगा, छात्रों को शुद्ध पेयजल की स्थाई समाधान निकालना होगा, कैंपस की नियमित साफ सफाई करनी होगी, नैक मूल्यांकन व एनसीसी की स्थापना करनी होगी, कैंपस में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाना होगा, छात्रों को 75 से 80% उपस्थिति की गारंटी लेनी होगी, मुख्य गेट से बीएड तक पीसीसी सड़क निर्माण करना होगा आदि मांगों की नारें लगाते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पहुंचे। जहां एक प्रतिरोध सभा जिला उपाध्यक्ष नीलकमल की अध्यक्षता व प्रिंस कुमार संचालन में किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार ने कहा कि इस कॉलेज के प्रो. यशरंजन कुमार बराबर कभी बीएड एचओडी के साथ, कभी अन्य प्रोफेसर के साथ तो कभी छात्रों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते रहते हैं। जिसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य को की जाती है। लेकिन कॉलेज प्राचार्य इनपर ना कोई कार्रवाई करते हैं और ना ही विवि को लिखते हैं। यदि समय रहते कॉलेज प्राचार्य छात्रों की मांग को पूरा नहीं करते हैं तो चरणबद्ध तरीके से इस कैंपस से लेकर विवि तक आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर छात्र नेता पिंटू कुमार, मो.अमानत, सौरभ कुमार, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, दुर्गेश कुमार, मो. अशरफ, शिवम कुमार, सुनील कुमार के अलावा सदस्यता अभियान में शामिल प्रियंका कुमारी, रागिनी कुमारी, मनीषा कुमारी, हीरा कुमारी, सुमन कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






