Samastipur

समस्तीपुर की स्वाति पॉलिटेक्निक काॅलेज में लेक्चरर पद पर हुई चयनित, शादी के बाद भी जारी रखी अपनी पढ़ाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- कहते हैं प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। वो एक न एक दिन सबसे सामने आ ही जाती है। इसे सिद्ध कर दिखाया है सिंघिया के वारी की बेटी व रोसड़ा के भिरहा की बहू स्वाति कुमारी ने। स्वाति ने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग से संबंधित पॉलिटेक्निक काॅलेज में अंग्रेजी विषय से व्याख्याता पद के लिये हुए परीक्षा-2020 में अपनी प्रतिभा सबको दिखा दी।

स्वाति की सफलता पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 14 मई 2023 को जारी रिजल्ट में जेनरल कोटा से स्वाति ने राज्य भर में पांचवा स्थान प्राप्त कर समस्तीपुर जिले का भी मान बढ़ाया है। जारी सूची में पूरे मिथिला क्षेत्र में स्वाति अंग्रेजी विषय से व्याख्याता के पद पर चयनित होने वाली पहली महिला है।

परिवार का मिला सहयोग तो तैयारी करने का मिला समय :

मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले केएस काॅलेज में गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्य करते हुए परिवार व 4 वर्षीय बेटी वेदिका का ख्याल रखते हुए स्वाति ने परीक्षा की तैयारी पूरे लगन के साथ की और सफलता पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्वाति ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां नीलम झा, पिता शरत चंद्र झा, पति विपुल स्नेही व बेटी वेदिका को दिया है। स्वाति के पिता शरत चंद्र झा एमएल एकेडमी के प्राचार्य हैं, वहीं उनके पति विपुल स्नेही भी मिथिला विश्वविद्यालय प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

स्वाति बताती है उनके पति ने परीक्षा की तैयारी में काफी सहयोग किया। जाॅब के साथ-साथ बच्चे को संभालना व घर को चलाना, फिर परीक्षा की तैयारी करना काफी मुश्किल था। लेकिन उनके परिवार ने परीक्षा की तैयारी को लेकर उनका पूरा साथ दिया। इस दौरान उन्होंने ईश्वर पर विश्वास जताया व अपनी सफलता को गुरूमहाराज का आशिर्वाद बताया।

स्वाति ने मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से पीएचडी की पढ़ाई के साथ-साथ नेट की परीक्षा भी क्वालिफाइड किया हुआ है। स्वाति में अपनी सफलता पर अपनी सास किरण कुमारी, ससुर रामविलास राय, नमोनाथ राय, बड़े भाई व मिथिला विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग के अस्सिटेंट प्रोफेसर संकेत कुमार झा, छोटे भाई शानू झा, अपने शिक्षक डॉ. पीएन झा, डॉ. ऐके बच्चन व अरुणिमा सिंह को भी धन्यवाद दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago