समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य प्रदर्शन करने को लेकर सूबे के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रयाद यादव के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कड़ी में पटना में आयोजित टीबी मुक्त पंचायत के तहत पहल कार्यक्रम के तहत उर्जा ऑडिटोरियम में उप मुख्यमंत्री ने सीएस डॉ. एसके चौधरी, डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर व प्रभारी सीडीओ डॉ. विजय कुमार को यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए समस्तीपुर को स्वर्ण पुरस्कार दिया गया।
इसमें पांच लाख रुपए का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मोतियाबिंद ऑपरेशन करने में राज्य में तीसरे स्थान पर समस्तीपुर के रहने के कारण नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं फलोरेंस नाइटिंगल दिवस के अवसर पर चयनित जीएनएम शोभा कुमारी को दस हजार रुपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। जबकि आईडीएसपी में बेहतर उपलब्धि मिलने के कारण मो. आरिफ अली सिद्दीकी को भी पुरस्कत किया गया।
इसके अलावे टीबी मुक्त पंचायत पहल के तहत जिले की तीन कुशल सीएचओ को भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें हसनपुर की सीएचओ डॉ. वीणा कुमारी, मालती उजियारपुर की सीएचओ मौसमी कुमारी एवं गद्दोबाजितपुर के सीएचओ रवि कुमार का चयन कर प्रशिक्षण दिया गया।
सदर अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग को चार-चार पुरस्कार मिलने पर डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डीपीसी डॉ आदित्य नाथ झा, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डीएएम पंकज कुमार, डीएमईओ आलोक कुमार, एसीओ राघवेंद्र कुमार, डॉ. नागमणी राज व डॉ. सैयद मेराज आदि ने सभी को बधाई दी है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…