समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सारी गांव में एक स्कूल वैन में आग लग गई। वाहन चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार बच्चों को बाहर निकाल दिया। बताया जाता है कि मथुरापुर ओपी क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बच्चों को घर पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान सारी गांव के पास वाहन में आग लग गई।
देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वाहन पुरी तरह से जल गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। जिसके कुछ समय के बाद ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को बाहर निकालने में थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जब तक लोग कुछ समझते उससे पहले ही आग की लपटे तेजी से उठने लगी। मथुरापुर ओपी के पीएसआई रवि कांत कुमार ने कहा कि मथुरापुर बाजार से स्कूली बच्चों को वाहन से घर पहुंचाया जा रहा था। सारी गांव के समीप पहुंचते ही शॉर्ट-सर्किट से वाहन में आग लग गई। वाहन में मात्र तीन बच्चे सवार थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…