Bihar

डुगडुगी बजाकर मदारी भी भीड़ जुटा लेता है; बागेश्वर बाबा को जगदानंद सिंह ने देश का दुश्मन बता दिया

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पटना प्रवास पर बिहार की राजनीति गर्माई हुई है। अब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बागेश्वरह बाबा की तुलना डुगडुगी जाने वाले वाले मदारी से कर दी है। उन्होंने कहा कि यह बाबा नहीं विघटनकारी नजर आ रहे हैं। देश के संविधान के खिलाफ बोलने वाला देश का दुश्मन होता है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री पटना के तरेत पाली मठ में हनुमंत कथा कर रहे हैं।

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंगलवार को बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जब मदारी डुगडुगी बजाता है तो आधा गांव आकर इकट्ठा हो जाता है। इनसे प्रमाण पत्र मांगो तो पता चलता है कि पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इतने लोग उनके डुगडुगी बजाने पर इकट्ठा हो जाते हैं। कभी किसी ने नहीं पूछा कि वो आदमी को चिड़िया और चिड़िया को आदमी कैसे बना लेते हैं। इसे धोखाधड़ी कहते हैं। यही उनका पेशा है। इन्हें जहां से भी ताकत मिलती है। जो लोग इन्हें ताकत देते हैं, उनके बारे में क्या ही कहें।

बता दें कि बागेश्वर बाबा का पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में हनुमंत कथा का कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्दालुओं की भीड़ इकट्ठी हो रही है। इस कथा का समापन बुधवार को होगा। आरजेडी के नेताओं ने बाबा के इस कार्यक्रम का शुरुआत से विरोध किया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री तेजप्रताप यादव समेत पार्टी के अन्य नेता धीरेंद्र शास्त्री पर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करने का आरोप लगा चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

60 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago