समस्तीपुर :- समस्तीपुर आरपीएफ की टीम ने सहरसा के रहने वाले एक चिकित्सक का मोबाइल व पैसा उन्हें सुरक्षित वापस लौटा दिया। इसको लेकर सहरसा जिले के रहने वाले बनगांव निवासी डा. राजेश कुमार झा समस्तीपुर पहुंचे। बताया गया है कि वर्तमान में आसाम के गुवाहाटी शहर में निवास करने वाले डा. राजेश 7 मई को गुवाहाटी से कटिहार की यात्रा के दौरान उतरते समय उनका कीमती मोबाइल और पैसा बर्थ पर ही छुट गया।
सूचना मिलने पर आरपीएफ समस्तीपुर की टीम ने मोबाइल और पैसे को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। बाद में रविवार को उनके पहुंचने पर उचित पहचान के उपरान्त उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने रेल मंत्री के साथ ही समस्तीपुर की आरपीएफ टीम का तहे दिल से आभार प्रकट किया।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…