सरकारी बस स्टैंड के समीप 1 लाख 91 हजार रुपये की छिनतई मामले में समस्तीपुर पुलिस संदिग्ध बदमाश की तस्वीर जारी कर तलाश में जुटी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप बीते 22 मई को एक एमआर से दिनदहाड़े 1 लाख 91 हजार रुपये की छिनतई मामले में समस्तीपुर पुलिस ने संदिग्ध बदमाश की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी करते हुए आम लोगों से उसकी पहचान करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पुलिस के द्वारा गोपनीय रखी जाएगी।
बता दें कि बीते 22 मई की शाम नगर थाना क्षेत्र के बीएड काॅलेज आजाद चौक मुहल्ले के रहने वाले एमआर शिवनाथ झा (54) एसबीआई मुख्य शाखा से रुपया निकाल कर अपने घर जा रहे थे।

उन्होंने बाइक के हैंडिल में दो झोला में 1 लाख 91 हजार रुपये लटकाकर निकले। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सरकारी बस स्टैंड के पास रुपये से भरा थैला छीन लिया और आराम से फरार हो गए। एक हफ्ता से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक छिनतई करने वाले बदमाश के पास नहीं पहुंच सकी है।
पिछले दिनों नगर थानान्तर्गत हुई छिनतई की घटना के CCTV फूटेज की जांच की जा रही है।
इस फूटेज में दिख रहे अपराधकर्मी को कोई पहचानते हों तो नगर थानाध्यक्ष को 9431822511 पर काॅल कर सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।@bihar_police @IPRD_Bihar pic.twitter.com/wNAN8E7oDy
— Samastipur Police (@Samastipur_Pol) May 29, 2023







