Bihar

बिहार: शराब की तस्करी करने वाले 2 दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बस एस्कॉर्ट कर ला रहे थे खेप

सीतामढ़ी एसपी के निर्देश पर दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को शराब तस्करी में संलिप्तता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। मुजफ्फपुर पुलिस के द्वारा दोनों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। सस्पेंड हुए दरोगा रामप्रवेश उरांव नगर थाने में जेएसआई और दरोगा जितेन्द्र कुमार सुमन महिला थाने में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले जितेन्द्र कुमार सुमन महिन्दवारा थानाध्यक्ष व तकनीकी शाखा का कार्यभार संभाल चुके हैं। वहीं दरोगा रामप्रवेश उरांव नानपुर थानाध्यक्ष, एएलटीएफ प्रभारी, तकनीकी शाखा, सोनबरसा थाने में जेएसआई का पद संभालने के बाद नगर में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे।

शराब तस्करी में नामजद हुए सीतामढ़ी में कार्यरत दोनों रोगा जितेंद्र सुमन व रामेप्रश्वर उरांव गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं। दोनों का मोबाइल भी बंद है। पुलिस उनके परिजनों से छिपने के ठिकानों के संबंध में जानकारी ले रही है।

सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार ने दोनों दरोगा और गिरफ्तार सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। तीनों की बर्खास्तगी को लेकर प्रोसीडिंग चलाने का आदेश दिया गया है।

दरअसल, कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर में बस से जब्त 173 कार्टन शराब मामले में सीतामढ़ी डीआईयू के सिपाही अनिमेष कुमार पटेल के अलावा दो दरोगा का भी नाम सामने आया था। दोनों दरोगा समेत आठ धंधेबाजों पर शराब तस्करी के लिए कांटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में मौके से गिरफ्तार हुए सिपाही अनिमेष, धंधेबाज सकिंदर, रामप्रवेश, प्रशांत और अजय कुमार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

कांटी थानेदार ने बताई पूरी कहानी

मुजफ्फरपुर में कांटी के थानेदार संजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को सीतामढ़ी में कार्यरत दारोगा जितेंद्र सुमन ने कॉल किया। उसने बताया कि सदातपुर में दरभंगा मोड़ के पास एक यात्री बस को कुछ गुंडा किस्म के चुंगी वसूलने वाले युवकों ने घेर लिया है। कृपया पुलिस भेजकर बस को वहां से निकलवा दीजिए। उसके इस सूचना पर कांटी थाने के दरोगा उमाशंकर सिंह को मौके पर भेजा गया। बस घेरने वालों ने बताया कि इसमें शराब है। इसे ये लोग निकालकर ले जाना चाह रहे हैं।

कांटी थानेदार को दारोगा जितेंद्र सुमन ने सदातपुर मोड़ के पास से ही कॉल किया था। उसके साथ सीतामढ़ी में पोस्टेड रोगा रामेश्वर उरांव भी मौके पर था।

कांटी थाने के दरोगा उमाशंकर सिंह ने जांच की तो बस में 173 कार्टन शराब मिली। तब मौके पर उन्होंने बस में शराब लेकर आए डीआईयू के सिपाही अनिमेश कुमार पटेल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि जब्त शराब नानपुर थाने के शराब माफिया अनिल महतो ने मंगवाया था। उससे सीतामढ़ी के दोनों दारोगा और डीआईयू में कार्यरत सिपाही भी मिला हुआ है। दोनों दरोगा के साथ मौके पर आए सीतामढ़ी में शराब कांड में वांटेड धंधेबाज सकिंदर को भी गिरफ्तार किया गया। सकिंदर वांटेड रहने के बाद भी सीतामढ़ी पुलिस के साथ था।

तस्करों ने पुलिस को दी पूरे नेटवर्क की जानकारी

कांटी पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करों ने पुलिस को बताया कि शराब कांड के मुख्य सरगना अनिल महतो ने उन्हें फोन पर बताया था कि सीतामढ़ी दुर्गा मंदिर के पास दारोगा रामप्रवेश उरांव और दारोगा जितेन्द्र कुमार सुमन बस को अपने अभिरक्षा में लेकर आएंगे। इसमें सभी को बैठ जाने की बात कही गयी थी।

तस्करों ने पुलिस को बताया कि ब्रेजा कार से दारोगा जितेन्द्र कुमार सुमन और रामप्रवेश उरांव बस के आगे-पीछे चलेंगे। पुलिस के मुताबिक शराब के सिंडिकेट का सरगना नानपुर थाना क्षेत्र का है। इससे आशंका जताया जा रहा है कि दारोगा रामप्रवेश उरांव के नानपुर थानेदार के पद पर रहने के दौरान शराब तस्करों से मेल बढ़ा। इसके बाद दारोगा शराब तस्करी के इस सिंडिकेट में शामिल हो गए।

कांटी पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा है कि सीतामढ़ी के नानपुर के शराब माफिया अनिल महतो ने बताया था कि दरोगा रामेश्वर उरांव व दरोगा जितेंद्र कुमार सुमन गाड़ी लेकर सीतामढ़ी दुर्गा स्थान पहुंचेंगे। तुमलोग उस गाड़ी में बैठ जाना। सदातपुर में जितेन्द्र कुमार सुमन खुद कार चलाकर पहुंचा था। उस कार में रामेप्रश्वर उरांव व सकिंदर कुमार था। इनके पीछे एक लाल रंग की स्कॉर्पियो में रामप्रवेश पटेल, प्रशांत कुमार, अजय कुमार व अनिमेष पटेल बैठा था। शराब जब्ती और पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद दरोगा जितेंद्र सुमन और रामेश्वर उरांव कांटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

50 मिनट ago

ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, तेज धमाके की आवाज पर जुटे लोग

समस्तीपुर : शहर के बीचों-बीच स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की देर रात दो ट्रकों के…

1 घंटा ago

NEET छात्रा मामला में CBI की बड़ी लापरवाही! समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं किया, हॉस्टल संचालक मनीष रंजन को मिली जमानत

नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है.…

2 घंटे ago

बिहार: घूसखोर इंजीनियर को SVU ने दबोचा, 10 हजार लेते गिरफ्तार; 6 परसेंट कमीशन का खेल उजागर

बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू)…

8 घंटे ago

सम्राट के CM बनते ही जोर पकड़ रही शराबबंदी खत्म करने की मांग, एक और सत्ताधारी विधायक ने उठाई मांग

बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बन गई है जिसके मुखिया सम्राट चौधरी बनाए…

10 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विभिन्‍न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्‍ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्‍न…

15 घंटे ago