समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस की मोबाइल रिकॉवरी टीम ने पांचवी बार चोरी, छिनतई, खोए हुए 57 मोबाइल बरामद किया। जिसके बाद उसकी जांच पड़ताल करते हुए एसपी विनय तिवारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संबंधित लोगों को मोबाइल वापस लौटा दी। इस दौरान खोए व छिने मोबाइल हाथ में आते ही इन लोगों के चेहरे पर खुशी दौड़ गयी।
एसपी विनय तिवारी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मोबाइल रिकॉवरी टीम ने पांचवीं बार साढ़े 16 लाख के 57 मोबाइल बरामद किया है। जिसके बाद संबंधित लोगों को मोबाइल वापस कर दिया गया। इसमें दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुशल पुलिस अधिकारियों की टीम के द्वारा लगातार उपलब्धि हासिल की जा रही है। इसका नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने की।
एसपी ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक नागरिकों के चोरी, गृहभेदन, झपट्टामार एवं गुम हो गए करीब 75 लाख रुपये मूल्य के 281 मोबाइल बरामद किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा। छह मई से पुलिस टीम को छठे चरण के लिए कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
वीडियो…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…