Samastipur

पटोरी में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने व सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में FIR दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/शाहपुरपटोरी :- पटोरी में उत्पाद की टीम पर जानलेवा हमला करने व सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पटोरी थाना के मद्य निषेध के प्रभारी एएसआई संजय रजक के बयान पर दर्ज की गयी एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है।

आवेदन में कहा गया है कि वे उत्पाद टीम में शामिल जवान गोपाल कुमार, जनक साह एवं मुकेश पासवान के साथ मोहनपुर ओपी क्षेत्र के माधोपुर निवासी विनोद महतो के पुत्र पंकज कुमार के घर से आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के पश्चात सरकारी स्कॉर्पियो से रात लगभग 10 बजे पटोरी थाना लौट रहे थे।

उसी क्रम में पटोरी थाना क्षेत्र के बलहा मंदिर के समीप तीन लोग सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखे। जिस पर उन्होंने तीनों से पूछताछ शुरू की तो उनके मुंह से शराब की तीखी बदबू मिली। पूछताछ के दौरान तीनों पुलिस टीम से नोकझोंक करने लगे। तभी 10-12 अज्ञात लोग लाठी-डंडे के साथ वहां पहुंचे और टीम की सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस क्रम में किसी व्यक्ति ने जवान मुकेश पासवान के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे बेहोश होकर वहीं गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी लाया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago