Samastipur

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला युवक समस्तीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, उसके दो अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अब्दुल्ला चौक के समीप ‘डिस्ट्रिक्ट सिक्युरिटी प्लान’ के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाने के क्रम में पुलिस ने कार सवार एक युवक के पास से 67 एटीएम कार्ड बरामद किए है। इस दौरान दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गये। बताया गया है कि अब्दुल्ला चौक के समीप पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी वैशाली जिले के जंदाहा बाजार की ओर से कार सवार तीन युवक आ रहे थे।

पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो एक युवक के पास से 67 एटीएम कार्ड बरामद हुए। दो युवक पुलिस को चकमा देकर कार लेकर फरार हो गए। गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा जिले के मिर्जापुर लाइनपार गांव निवासी राम शरण प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तार युवक से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि हरियाणा के गुड़गांव में राहुल कुमार नामक युवक के सहयोग से गिरफ्तार युवक ने फर्जी बैंक खाता खुलवाया और एटीएम कार्ड बनवाया। वह एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करता था।

पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वैशाली और समस्तीपुर जिले के बॉर्डर अब्दुल्ला चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। वहीं दूसरी ओर पटोरी थाने की पुलिस ने सिनेमा चौक के पास अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक बदमाश को देसी पिस्तौल व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरगमा गांव के रहने वाले पशुपति साह के पुत्र राकेश कुमार साह के रूप में की गई है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान पटोरी अंचल निरीक्षक अरूण राय भी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago