समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्यपथ के अंगारघाट थाने के सिक्कर ढाला के पास ऑटो व स्कार्पियों के बीच हुई सीधी टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 4 अन्य जख्मी हो गए। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट निवासी भरत पंडित की पत्नी सविता देवी और उनका 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार मोरदीवा पीएससी में चल रहा है।
बताया गया है कि समस्तीपुर से ऑटो करीब 12 सवारी को लेकर अंगारघाट जा रही थी। इसी दौरान सिक्कर ढाला के पास रोसड़ा की ओर आ रही स्कार्पियों ने ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार दो महिला, 10 साल का मासूम समेत छह लोग जख्मी हो गए।
हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को मोरदीवा पीएचसी लाया। जहां गंभीर रूप से जख्मी महिला व बच्चा को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। घटना की जानकारी के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार मोरदीवा पीएचसी में चल रहा है।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा :
अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि सिक्कर ढाला के पास हादसे में एक बच्चे की मौत और छह सात लोगों के घायय होने की सूचना है। बाद में उपचार के दौरान एक महिला की भी मौत की पुष्टि हुई है। दुघर्टनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है। मृत मां-बेटे की पहचान कर ली गई है। जानकारी पर परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…