समस्तीपुर :- समस्तीपुर में आज से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उप-विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर किया।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एस.के चौधरी, उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार के अलावे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान DDC अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि, इस अभियान को पूर्व की तरह ही शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना है। जिससे एक भी बच्चा छूटने न पाए।
उन्होंने अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया कि, वह घर-घर जाकर, तथा घर से बाहर जो लोग रहते हैं, अर्थात जो घुमंतू का जीवन यापन करते हैं, या अपने बच्चों को लेकर ईंट उद्योग पर काम करते हैं, वहां तक पहुंच बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर भारत को संपूर्ण रूप से पोलियोमुक्त बनाना है।
इस अभियान में जिला के 2 हजार 456 पोलियो कर्मी द्वारा 7 लाख 25 हजार 298 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए 773 पर्यवेक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…