Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 48 घंटे में बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अनुकूल मौसमीय परिस्थिति के कारण आगामी 24-48 घंटे में गरज वाले बादल बनने व बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को 3-7 मई का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। वहीं अगले 24-48 घंटे में गरज वाले बादल बनने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

उसके बाद मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं 8-14 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। बताया गया कि इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70-75 व दोपहर में 50-55 फीसदी रहने की संभावना है। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहते हुए 33 डिग्री रहा।

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कुछ कहा :

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 24-48 घंटे में गरज वाले बादल के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं उसके बाद मौसम साफ व शुष्क बने रहने की उम्मीद है। 7 मई के बाद से तापमान बढ़ेगा। इस समय सावधानी पूर्वक व सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।

– डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

2 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

3 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

3 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

5 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

10 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

11 घंटे ago