Samastipur

जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास में छात्रों के कुल 76 सीट रिक्त, 31 तक कर सकते हैं आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास, मुक्तापुर में शैक्षिक सत्र 2023- 24 में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों के कुल 76 सीट रिक्त है। छात्रावास पिछड़ा वर्ग एवं अति-पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार पटना द्वारा संचालित किया जाता है। जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि तृतीय विज्ञापन में कुल 76 सीटें रिक्त हैं।

रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु इच्छुक छात्र अपना आवेदन दिनांक 31 मई 2023 तक प्रत्येक कार्य दिवस को पूर्वाहन 11:00 बजे से 5:00 बजे अपराहन तक जिला पिछड़ा एवंअति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय समस्तीपुर एवं छात्रावास अधीक्षक जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास मुक्तापुर में जमा कर सकते हैं।

इस छात्रावास में नामांकित छात्र को राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह 1 हजार मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान एवं खाद्यान्न आपूर्ति योजना के तहत प्रत्येक माह 9 किलोग्राम चावल तथा 6 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। छात्रावास पढ़ाई के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर डिजिटल अध्ययन केंद्र, पुस्तकालय एवं प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट का स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

17 मिनट ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

57 मिनट ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

13 घंटे ago