Samastipur

मोहिउद्दीननगर में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस के सामने ही दो गुटों में जमकर मारपी’ट का वीडियो हुआ वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोग शांत होने के बदले पुलिस के सामने भी भिड़ गए। इस दौरान महिलाओं के बीच खूब मारपीट हुई। इस घटना में इंदु देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे बाद में लोगों ने मोहिउद्दीनगर पीएससी में भर्ती कराया है। पुलिस के सामने हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना सोमवार का बताया गया है। घटना के बारे में बताया गया है कि इंदु देवी ने अपनी मामी के बीमारी में उसकी सेवा सत्कार की थी। जिस कारण मौत से पहले उसने उसे 6 दूर जमीन रहने के लिए दी थी। मामी की मौत के बाद उनके परिवार के पप्पू दास आदि अब उक्त जमीन देने से मना कर रहे हैं। जिसको लेकर सोमवार को इंदु देवी और पप्पू दास के बीच कहासुनी और मारपीट की घटना हुई थी। दोनों के बीच हुई मारपीट की इस घटना के बाद मामले की जानकारी मोहिउद्दीननगर पुलिस को दी गई थी।

सूचना पर मोहिउद्दीननगर पुलिस मामले की जांच के लिए महमदपुर गांव पहुंची तो पुलिस के सामने ही पप्पू दास मुकेश दास रूपेश दास दीपक दास आदि लोगों ने बीच सड़क पर इंदु देवी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं के बीच भी खूब मारपीट हुई। पुलिस के सामने हुई इस मारपीट की घटना का वीडियो गांव के कुछ लोगों द्वारा बना लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में बीच सड़क पर महिलाएं और पुरुष झगड़ते दिख रहे हैं। पुलिस बीच-बचाव कर रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी को अलग-अलग कर मामले को शांत कराया गया।

वहीं मामले को लेकर मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष ने कहा कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम को गांव में भेजा गया था। पुलिस के सामने भी लोगों ने मारपीट की है। हालांकि अभी किसी भी पक्ष ने थाने में घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago