समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के पास नरकट की झाड़ी में गुरुवार की सुबह एक युवती की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच की बतायी गयी है। माना जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं अन्यत्र करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है और शव की पहचान नहीं हो इस कारण उसके शरीर पर एसीड डाल दिया गया है। जिससे उसका शरीर आधा से अधिक झुलस गया है।
सूचना पर मोहिउद्दीननगर थाना अध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। लोगों ने बताया कि सुबह नरकट झाड़ी की ओर शौच करने गये लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। फिर देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि भीड़ में किसी ने भी युवती की पहचान नहीं की। जिसके बाद मामले की जानकारी मोहिउद्दीननगर पुलिस को दी गई। सूचना पर मोहिउद्दीननगर के थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला किसी दूसरे स्थान पर हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंकने का लग रहा है। युवती का चेहरा काफी झुलस जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। उधर युवती का शव मिलने की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
हर कोई शव को देख कर उसे पहचानने की कोशिश कर रहा था। लेकिन युवती का चेहरा झुलसा होने के कारण लोग उसकी पहचान करने में असमर्थ थे। हालांकि दबे जुबान लोगों का कहना था कि युवती के शरीर को देखने से लगता है कि यह स्थानीय ही है, लेकिन यह किस गांव की रहने वाली है या किसकी पत्नी है अथवा बेटी है, इसके बारे में लोग कुछ नहीं पता पा रहे हैं।
वहीं मोहिउद्दीननगर थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। लग रहा है दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। युवती की पहचान नहीं हो इसके लिए इसके शरीर पर कोई केमिकल डाला गया है। इस मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जा रहा है। वैसे युवती का शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…