Samastipur

मोहनपुर के उत्कर्ष को UPSC में मिली सफलता, वर्तमान में पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर हैं कार्यरत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- मोहनपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर दशहरा निवासी आशुतोष प्रसाद राय एवं प्रो सुनीता कुमारी के पुत्र उत्कर्ष राय ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उसे 637वीं रैंक प्राप्त हुई है। उत्कर्ष वर्तमान में मधुबनी जिले के लौकहा प्रखंड में पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे 66 वीं बैच की बीपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।

अपने पद पर कार्य करते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उत्कर्ष के पिता आशुतोष प्रसाद राय गड़हरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर हैं, जबकि उनकी मां प्रो सुनीता कुमारी एसएमआरसीके कॉलेज, समस्तीपुर में इतिहास विभाग में प्राध्यापिका हैं।

उत्कर्ष ने सेंट्रल स्कूल गड़हरा से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। डीएवी स्कूल पुनाईचक पटना से आईएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने आईएसपी, हावड़ा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली। कुछ दिनों तक प्राइवेट जॉब करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की परीक्षा में लग गए। उन्होंने चौथे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की है। कर उस मुकाम को पा लिया, जिसे उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया था। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

3 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

3 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

4 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

13 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

13 घंटे ago