Samastipur

समस्तीपुर शहर में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के चार स्नैचर गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना पुलिस ने बीते 9 मई को थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्ग होटल के पास हुई मोबाइल छिनतई की घटना का उद्भेदन कर दिया और साथ ही मोबाइल स्नेचिंग गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के चार स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से स्नैचिंग किया गया एक एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

गिरफ्तार मोबाइल स्नैचरों की पहचान किशनगंज जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज टेघरा निवासी इसराइल के पुत्र और वर्तमान में समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के अकबरपुर में रहने वाले शान अली, मथुरापुर ओपी के अकबरपुर पितौझीया वार्ड नंबर 14 निवासी बिरजू राय के पुत्र सुनील कुमार एवं मथुरापुर वार्ड नंबर 13 निवासी व मो० फिरोज अली के पुत्र मो० बादशाह एवं नगर थाना क्षेत्र के मगरदही नुनफोर टोल निवासी सुनील साह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।

बताया कि सुनील कुमार पहले भी मुफ्फसिल थाना से आर्म्स एक्ट और मथुरापुर ओपी अंतर्गत हुए एटीएम चोरी मामले में जेल जा चुका है। इसको लेकर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय समस्तीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि बीते 9 मई को नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ग होटल रामबाबू चौक के पास मोबाइल स्नैचर्स गिरोह के तीन सदस्यों के द्वारा अशोक कुमार नामक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उनका एंड्राइड मोबाइल फोन छीन लिया गया था। जिसके बाद पीड़ित अशोक कुमार के द्वारा नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाने की पुलिस के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना के तीन दिनों के अंदर मोबाइल छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए मोबाइल स्नैचर्स गिरोह का भी खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने स्नैचरों के निजी आवासीय मकान पर छापेमारी करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

1 घंटा ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago