Samastipur

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर; अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, महिला की हुई मौत, पति व बच्चे जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दलसिंहसराय-बिशनपुर पथ के काली मंदिर मालती के समीप एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी बताया गये है। मृतक महिला की पहचान गांवपुर पंचायत के चंदन दास की पत्नी पूजा देवी (36 वर्ष) के रुप में हुई।

बताया गया है कि तेज रफ्तार कार ने पहले गांवपुर चौक के समीप एक युवक को ठोकर मार दिया। इसके बाद भागने के दौरान तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर मालती काली स्थान के समीप बाइक सवार को ठोकर मारते हुए एक पीपल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे महिला के पति व एक बच्चा जख्मी हो गया।

कार पेड़ से टकराने की वजह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने शव व क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

उजियारपुर थाने के एसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि जख्मी को इलाज को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

3 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

16 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

17 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

17 घंटे ago