Samastipur

खानपुर की प्रीति को UPSC में मिली 130वीं रैंक; लगन, मेहनत व हिम्मत से पाई सफलता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर की प्रीति कुमारी ने यूपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है। उसे परीक्षा में 130वीं रैंक मिला है। वह खानपुर प्रखंड के रेवाड़ा सिंघियाही गांव की मूल निवासी है। मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में भी उसका घर है। उसके नाना डॉ. हरेकृष्ण राय एलएस कॉलेज से रिटायर शिक्षक हैं। उसके फूफा प्रो. अशोक कुमार एसएमआरसीके के कॉलेज समस्तीपुर में शिक्षक हैं। पंजाबी कॉलोनी धरमपुर मुहल्ले में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रीति नई दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके पिता नई दिल्ली में ही केंद्रीय जल संसाधन विभाग में नौकरी करते हैं। उसकी मां गृहिणी हैं। वह उच्च शिक्षित हैं। प्रीति पटना से पांचवीं क्लास से प्लस टू तक की पढ़ाई की थी। उसके बाद से वह दिल्ली में रहने लगी। उसने दिल्ली विवि से ग्रेजुएशन की। प्रीति अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, दादा दादी, नाना नानी व फूफा व फुआ को दे रही है। उसका कहना है कि लगन, मेहनत व हिम्मत से सफलता पाई जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

12 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

21 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

21 घंटे ago