Samastipur

नगर निगम के सफाईकर्मी को पिकअप ने रौंदा; लोगों ने समस्तीपुर-खानपुर पथ को किया जाम, परिजनों ने कहा- वाहन पर शराब लदा था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सड़क हादसे में नगर निगम के सफाईकर्मी ननकी मलिक (40) की मौत हो गई। घटना समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 की है, जहां सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरापुर वार्ड 13 मोहल्ला के रामचंद्र मलिक का पुत्र ननकी मलिक के रूप में की गई है। वह निगम में साफ-सफाई का काम भी करता था। घटना सुबह 5 बजे के आसपास की बताई गई है।

लोगों का आरोप है कि शराब लोडेड चार चक्का वाहन पिकअप ने ननकी को कुचला है। उधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-खानपुर पथ पर हनुमान मंदिर के पास शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण समस्तीपुर-खानपुर पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्घटना की जानकारी के बाद काफी विलंब से पहुंची पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि जिस वाहन से ननकी को ठोकर लगी है उस वाहन पर शराब लोड था। लोगों ने अवैध शराब भट्टी से कुछ देशी शराब भी बरामद किया है। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मथुरापुर ओपी घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है। घटना सुबह 5:00 बजे की है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घटना के तुरंत बाद दी थी, लेकिन मथुरापुर ओपी की पुलिस दिन के 9.30 बजे तक नहीं पहुंची थी। जब लोगों ने सड़क जाम शुरू किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय स्तर पर पीड़ित परिवार और कथित शराब कारोबारियों के बीच वार्ता होती रही। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं मथुरापुर ओपी प्रभारी खुशबूद्दीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पदाधिकारी के साथ वह खुद पहुंचे। पीड़ित परिवार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

1 घंटा ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago