दिनदहाड़े जितवारपुर बाइपास ढाला के पास बाइक सवार अपराधियों ने मुंशी से एक लाख दस हजार रुपये लूटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर बाइपास ढाला के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी करते हुए छापेमारी शुरु कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जितवारपुर कोठी के मुंशी मंटून सिंह बैंक से एक लाख दस हजार रुपए निकासी कर बैग में रखकर बाइक से कोठी लौट रहे थे। इसी दौरान जितवारपुर ढाला के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गया।

इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी कर छापेमारी की गयी।
इस दौरान शहर के एक मोहल्ले से सड़क किनारे बैग बरामद किया गया है। हालांकि उसमें रुपए नही था। वहीं अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी के आधार पर छापेमारी की जा रही है।







