समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRosera

समस्तीपुर: मोबाइल चोरी के आरोप में मामा ने सगी भांजी की धारदार हथि’यार से काटकर कर दी ह’त्या

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकुनी पंचायत के आतापुर गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में मामा ने अपनी ही भांजी की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी। मृतका की पहचान पंकज कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी (26 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया गया है कि मनीषा बचपन से ही अपने ननिहाल आतापुर में रहती थी। उसकी शादी नाना-नानी ने ही कराया था। वह पति के साथ नानी के यहां ही रह रही थी।

उधर घटना की सूचना पर हसनपुर पुलिस ने महिला का शव जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मामा फरार हो गया है।

IMG 20230522 WA0020

घटना के संबंध में बताया गया है कि आतापुर गांव के मिथुन साह का तीन मोबाइल गुम हो गया था। उस गुम मोबाइल को लेकर उसे शक था कि उसकी सगी भांजी मनीषा ने ही उसके मोबाइल को गायब कर दिया है। इसी बात को लेकर शनिवार रात दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और बात आगे बढ़ गई।

इसी दौरान मिथुन ने अपनी भांजी को पास के मक्के के खेत में घसीटकर ले गया और वहां उसके सिर पर तलवारनुमा धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हो-हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उसे तत्काल हसनपुर पीएससी लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद मिथुन वहां से फरार हो गया।

IMG 20230324 WA0187 01

मामले को लेकर हसनपुर थाना अध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि मोबाइल चोरी के बाद शक के आधार पर मिथुन की मनीषा के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मिथुन ने तेज धारदार हथियार से वार कर मनीषा की हत्या कर दी। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिथुन साह गांव से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

Samastipur Town Page Design 01

20x10 unipole 18.05.2023 scaled

IMG 20230513 WA0020

IMG 20230428 WA0067 01 01

IMG 20230416 WA0006 01

 

20201015 075150