Samastipur

नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या, घर छोड़कर ससुराल वाले फरार, 2 वर्ष पूर्व हुई थी शादी 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/घटहो :- समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमौली गांव में एक शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर सोमवार सुबह पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक विवाहिता की पहचान अरमौली गांव के विजय कुमार राय की पत्नी पिंकी कुमारी (22 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के लालबाबू राय ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी अरमौली गांव के विजय कुमार राय के साथ की थी। 2 वर्ष पूर्व हुई शादी में मांग के अनुसार उन्होंने दान-दहेज भी दिया था। लालबाबू का आरोप है कि उसका दामाद नशे का आदी था। वह शराब के नशे में आकर घर में मारपीट किया करता था।

पिछले एक महीने से वह पत्नी के साथ काफी मारपीट की घटना कर रहा था। जिसके बारे में उसकी पुत्री फोन पर बताती रहती थी। लालबाबू ने बताया कि रविवार रात करीब 2:00 बजे उसके दामाद ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है, जिसका उपचार चल रहा है। लेकिन उपचार किस अस्पताल में चल रहा है इसके बारे में उसने जानकारी नहीं दी।

सूचना के बाद करीब 3:00 बजे वह अपने दामाद को फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो भी वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद सुबह शक के आधार पर वह अपनी बेटी के ससुराल अरमौली गांव पहुंचा दो उसके ससुराल में कोई भी लोग नहीं थे। घर में उसकी पुत्री की लाश पड़ी हुई थी उसके शरीर पर कई जख्म के निशान भी थे।

उन्होंने शक जाहिर किया है कि उनकी पुत्री को उनके दमाद में नशे की हालत में पीट-पीटकर मार डाला है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद घटहो पुलिस ने पिंकी का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस मामले में पिंकी के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

15 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

17 घंटे ago