Samastipur

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की कार्रवाई के विरोध में NH-322 को जाम कर आक्रोशितों ने जमकर किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- उत्पाद विभाग की कार्रवाई के विरोध में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसवारा पाठशाला के निकट एनएच 322 सड़क को जाम कर आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उत्पाद विभाग द्वारा लोगों की गिरफ्तारी किए जाने को लेकर भारी आक्रोश था।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि तारी एवं शराब बेचने वालों को पुलिस पकड़ती नहीं और तारी दुकान के रास्ते जा रहे निर्दोष लोगों को पुलिस पकड़कर ले जाती है। शनिवार की शाम हाट एवं शौच के लिए जा रहे गांव के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर ले जाया गया। जबकि गिरफ्तार किए जाने वाले एक भी लोग न तो शराब पीते हैं और न ही तारी पीते हैं। उन्हें उत्पाद विभाग के द्वारा बेवजह गिरफ्तार कर लिया गया।

आक्रोशित लोगों का यह भी कहना था कि गिरफ्तार कर ले जाए गये रामगुलेल सादा, फुच्ची दास, कैलास सदा, सूरज सदा, अशोक दास, विकास कुमार आदि को उत्पाद विभाग के द्वारा नहीं छोड़ा जाता है तब तक सड़क जाम रहेगा। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ईंट वगैरह आदि रखकर जाम किया हुआ था। जाम में पटना से सिल्लिगुड़ी, दरभंगा से रांची, टाटा, रामगढ एवं दूर-दूर जाने बाली बस एवं ट्रक जाम में फंसे है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था और जामस्थल पर थाने की पुलिस नहीं पहुंची थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago