Samastipur

DM की बड़ी कार्रवाई; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समस्तीपुर के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को निलंबित करते हुए किया ‘सेवा से मुक्त’

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष व डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा मानव संसाधन नीति (HR Policy 2021) 2021 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) समस्तीपुर के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) प्रीति कुमारी को निलंबन के आदेश निर्गत तिथि से सेवा मुक्त कर दिया गया है। उक्त जानकारी डीपीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

बताते चलें की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समस्तीपुर में कार्यरत बीएचएम प्रीति अपनी ड्यूटी से दिनांक 01 अक्टूबर 2021 से 04 दिसंबर 2021 तक प्रायः अनुपस्थित रहीं। इस बावत उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई। उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण में अंकित किया गया की मां के गंभीर रूप से बीमार होने, गांव के ट्रांसफार्मर के खराब होने तथा गांव में बिजली नहीं रहने के कारण वे अनुपस्थिति की सूचना नही दे पाईं।

इसके बाद अनुपस्थिति अवधि में बीएचएम के मोबाइल टावर लोकेशन की जांच कराई गई। जिसमे उनका अधिकतर मोबाइल टावर लोकेशन दरभंगा का था। इसके आधार पर प्रीति का कथन गलत पाया गया।

एचआर पॉलिसी 2021 के अनुसार अगर कोई कर्मी अपने कार्य से 15 दिनों से अधिक अवधि तक अनुपस्थित रहता है तो उसे कदाचार माना जायेगा। प्रस्तुत मामले में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर पीएचसी समस्तीपुर में कार्यरत स्वास्थ्य प्रबंधक प्रीति के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई।

विभागीय कार्यवाही में उनके द्वारा प्रस्तुत अभिकथनों को संतोषजनक नहीं पाया गया। विभागीय प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप प्रमाणित हो जाने के उपरांत बृहतर दण्ड के रूप जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति योगेंद्र सिंह के द्वारा प्रीति, निलंबित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, समस्तीपुर को सेवा से सेवामुक्त कर दिया गया है।

साथ ही इस आशय की प्रविष्टि प्रीति, निलंबित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,समस्तीपुर (निलंबन के दौरान मुख्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर) के सेवापुष्ट में लाल इंक से अंकित करने एवं इसकी अभिप्रमाणित प्रति जिला स्वास्थ्य समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र समस्तीपुर को दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

4 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

4 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

9 घंटे ago