Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर सड़क हादसे में घायल रेडीमेड कारोबारी की हुई मौ’त, बीते रात दुकान बंदकर लौट रहा था घर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर शालिग्राम कॉलेज के पास सड़क हादसे में रेडीमेड कारोबारी की मौत हो गई। रेडीमेड कारोबारी नीलमणि सिंह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव के अनिल कुमार सिंह के पुत्र बताए गए हैं। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर कल्याणपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रेडीमेड कारोबारी नीलमणि सिंह अपनी दुकान बंद कर रात घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आंधी की चपेट में वह आ गए। जिससे शालिग्राम कॉलेज के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिस कारण वह बुरी तरह से जख़्मी हो गए। कई घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहने के कारण अत्यधिक खून बह गया। बाद में जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्हें समस्तीपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

बताया गया है कि पीएमसीएच ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर वापस लौट गए। बता दें कि कई घंटे तक सड़क पर पड़े रहने के कारण अत्यधिक खून का श्राव हो गया था। अगर समय पर उपचार हुआ होता तो उसकी जान बच सकती थी। उधर घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस :

कल्याणपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है। कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

2 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

2 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

2 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

3 घंटे ago