Samastipur

दलसिंहसराय में इंजीनियर सह युवा साहित्यकार ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में आदर्श कुमार नाम के एक इंजीनियर और युवा साहित्यकार ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर वार्ड संख्या-23 मोहल्ले की है। आदर्श कुमार इसी मोहल्ले के गणेश राम का पुत्र है। आदर्श के पिता डॉ. गणेश अजनौल हाई स्कूल के हेडमास्टर हैं। जबकि उनकी माता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

“मेरे अल्फाज” किताब लिख चुका था आदर्श :

घटना के संबंध में आदर्श के पिता डॉ. गणेश राम ने बताया कि आदर्श गत जनवरी महीने से दलसिंहसराय में रह रहा था और ज्यादातर समय वह अपने कमरे में ही लेखन में बिताता था। आदर्श की एक किताब मेरे अल्फाज प्रकाशित हो चुकी है, जबकि उसकी दूसरी किताब प्रकाशित होने की स्थिति में थी। जिस कारण वह ज्यादातर समय अपने कमरे में लैपटॉप और कंप्यूटर के साथ गुजरता था जिससे लोग उसे ज्यादा डिस्टर्ब नहीं करते थे।

डॉ. गणेश ने बताया कि मध्य रात्रि को वह अचानक आदर्श के कमरे में गए तो आदर्श का शव पंखे से लटक रहा था। हालांकि मौके पर कोई सुसाइड नोट अथवा नहीं मिला है। आदर्श ने अपने फेसबुक पोस्ट पर आखिरी पोस्ट मंगलवार दिन के 2:00 बजे क्या था जिसमें वह लिखा है। Here’s the thing…

दो भाइयों में सबसे बड़ा था आदर्श :

आदर्श के पिता हेड मास्टर गणेश राम बताते हैं कि आदर्श दो भाइयों में सबसे बड़ा था। आदर्श की बड़ी बहन डॉक्टर है जबकि उनकी मां प्रोफेसर है। आदर्श का पूरा परिवार शिक्षित है। बावजूद यह घटना कैसे हुई इस पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। घटना का क्या कारण है इसके बारे में भी लोगों को कोई पता नहीं है। घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना…

12 मिनट ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

21 मिनट ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 घंटे ago