Samastipur

दलसिंहसराय में बीते दिनों हुए दो-दो लूटकांड मामले का SP ने किया स्थल निरीक्षण, कहा- जल्द मामले का किया जाएगा खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के भगवानपुर चकसेखु वार्ड संख्या-4 में बीते शुक्रवार को तीन बदमाशों द्वारा भारत फाइनेशियल इंक्लूजन बैंक के प्रबंधक आदित्य कुमार से हथियार के बल पर दस लाख रुपए लूट मामले में एसपी विनय तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए फाइनेशियल इंक्लूजन बैंक के कर्मियों से पूछताछ करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान एसपी ने बाजार समिति से बीते 25 अप्रैल को 3 लाख 86 हजार लूट कांड का भी निरीक्षण किया। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, शम्भू नाथ सिंह, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।

बताते चले कि बीते शुक्रवार को 10 लाख लूट कांड में प्रबंधक आदित्य कुमार के द्वारा दिये आवेदन पर 3 अज्ञात बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें सभी बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष का लगाया जा रहा है। इसे लेकर तीनो बदमाशों का सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी समस्तीपुर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया था। इस संबंध मे एसपी नें बताया कि दोनों लूट मामले मे पुलिस टीम का गठन कर लिया गया है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही हैै जल्द ही मामले का उद्धभेदन कर लिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

1 घंटा ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

2 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

2 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

2 घंटे ago