समस्तीपुर :- शहर के बहादुरपुर सिनेमा हॉल के पास समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बुलेट और बोलेरो के बीच हुई सीधी टक्कर में बीएमपी-16 का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी जवान की पहचान सत्येंद्र नारायण पांडे के रूप में की गई है। वह सिवान जिले के रहने वाले है। इन दिनों वह जितवारपुर कैंप में कार्यरत थे।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर की टीम ने जख्मी जवान को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सत्येंद्र पांडे अपनी बुलेट से समस्तीपुर बाजार से खरीदारी कर वापस जितवारपुर कैंप कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान बहादुरपुर सिनेमा हॉल के पास दूसरी की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उन्हें सीधी ठोकर मार दी। इस घटना में सत्येंद्र पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…