Samastipur

बिथान में माइक्रोफाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमा बेलबारी में बीते 21 मार्च को हुई माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूट मामले का भी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से छिनतई की हुई मोबाइल को भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गुदारघाट निवासी दिलीप कुमार के पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है।

रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगी की भी जानकारी दी है। जिसकी शिनाख्त पुलिस के द्वारा कर ली गई है।

डीएसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके ऊपर पूर्व से ही जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि घटना के सफल उद्भेदन एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद से ही एसआईटी सूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के कार्य में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने उसी आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस की छापेमारी टीम में बिथान थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई घनश्याम पासवान, डीआईयू शाखा के एसआई अनिल कुमार, एएसआई कैलाश राम एवं डीआईयू शाखा के सिपाही अमर कुमार शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

39 मिनट ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago