समस्तीपुर :- मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा बुधवार से होगी। इसके लिए सभी केन्द्रों पर दंडाधिकारी के साथ एक सेक्शन पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 10 मई से होने वाली परीक्षा के लिए समस्तीपुर शहर में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केन्द्रों पर परीक्षा में कुल 3404 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। ये सभी बिहार बोर्ड से इस बार आयोजित मैट्रिक की वार्षिक में एक या दो या अधिक विषयों में फेल हो गए हैं। 13 मई को छोड़ कर रोजाना दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी।
10 से 13 मई तक परीक्षा ली जानी है। पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे से 12.45 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5.15 बजे तक ली जाएगी। परीक्षार्थियों को हर पाली में प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए आरंभिक 15 मिनट का समय मिलेगा। कदाचारमुक्त व साफ सुथरे वातावरण में परीक्षा कराने के लिए संबंधित लोगों को कड़ी हिदायत दी गई है।
परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर हर पाली में निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। ऐसा नहीं करने वाले को केंद्र पर इंट्री नहीं मिलेगी। जिन सरकारी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, मोडेल इंटर स्कूल बहादुरपुर, प्लस टू श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय समस्तीपुर, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन, प्लस टू तिरहुत एजेडमी काशीपुर और गोल्फ फिल्ड प्लस टू स्कूल समस्तीपुर शामिल हैं।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…