Bihar

बिहार में अडानी ग्रुप 1400 करोड़ के निवेश से इस जिले में खोलेगी सीमेंट फैक्ट्री, मिलेगा रोजगार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में देश का प्रमुख औद्योगिक घराना अडानी ग्रुप सीमेंट फैक्ट्री स्थापित करेगा। नवादा के वारसलीगंज में अडानी ग्रुप अंबूजा सीमेंट लिमिटेड के माध्यम से 1400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसके लिए अंबूजा कंपनी की ओर से राज्य सरकार को निवेश प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव की मंजूरी प्रदान करते हुए उद्योग विभाग के तहत संचालित बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने भूमि का भी आवंटन कर दिया है। नवादा के वारसलीगंज स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में करीब 70 एकड़ भूमि सीमेंट फैक्ट्री के लिए आवंटित की गयी है।

लोगों को मिलेगा रोजगार 

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौण्डरीक ने मंगलवार को बताया कि अंबूजा सीमेंट लिमिटेड सीमेंट व बिल्डिंग मैटिरियल उत्पादन से जुड़ी कंपनी है। इस कंपनी के माध्यम से 6.0 एमटीपीए का सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित किया जाएगा। इस फैक्ट्री के माध्यम से करीब दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा। वहीं, अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

बड़ी कंपनियों के बिहार में निवेश का रास्ता खुलेगा 

बियाडा के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अडाणी ग्रूप के निवेश प्रस्ताव के क्रियान्वित होने से बड़े कंपनियों द्वारा बिहार में निवेश का रास्ता खुलेगा। बिहार में यह भ्रम बना हुआ था कि बड़ी कंपनियां आने की इच्छुक नहीं होती है, जबकि ऐसा नहीं है। राज्य में निवेश का अनुकूल वातावरण औद्योगिक घरानों को आकर्षित कर रहा है।

पूर्व में नवादा में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने निवेश का दिया था प्रस्ताव 

जानकारी के अनुसार पूर्व में नवादा के वारसलीगंज स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने निवेश का प्रस्ताव दिया था। बियाडा की ओर से इस कंपनी को भूमि भी आवंटित किया जा चुका था। लेकिन, निवेश की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने के कारण बियाडा ने आवंटन को रद्द कर दिया। साथ ही, अडाणी ग्रूप के प्रस्ताव पर तत्काल भूमि का आवंटन कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

14 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago