Samastipur

समस्तीपुर बाजार समिति के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी ठोकर, हादसे एक महिला की हुई मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बाजार समिति के समीप एक ट्रक की ठोकर से ई-रिक्शा पलट गई। इससे ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई। मृतका की पहचान उजियारपुर थाने के सातनपुर पंचायत के माधोडीह गांव वार्ड  संख्या-5 निवासी चंदन राम की पत्नी मनीषा देवी (25) के रुप में हुई।

बताया गया है कि मृतका अपने माइका दौलतपुर से बाजार जाने को लेकर ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान बाजार समिति के पास एक ओवरटेक कर रहे ई-रिक्शा में ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे महिला नीचे सड़क पर गिर पड़ी। इससे वह ट्रक की चपेट में आ गई। जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इसकी खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे महिला के माईका पक्ष के लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मथुरापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच शव व दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। करीब एक घंटा बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही महिला के ससुराल पक्ष के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में महिलाओं की चित्कार उठने लगी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतका की सास बार बार रोते-रोते बेसुध हो रही थी। मामले में अपर थानाध्यक्ष अश्वत्थामा कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आवेदन पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago