बालाजी नर्सिंग स्कूल की छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग समारोह का हुआ आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- शहर के आदर्श नगर स्थित बालाजी नर्सिंग स्कूल में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2020-22, 2021-23 एवं 2022-24 के सभी नर्सिंग छात्राओं ने भाग लिया। समारोह का आयोजन एएनएम संस्थान के निदेशक संजीत कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
संस्थान के प्रशिक्षक डॉ. सन्नी कुमार गुप्ता, पूनम कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी, खुर्शीद आलम, कार्यालय सहायक राजीव कुमार मिश्रा ने नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवनी पर प्रकाश डाला।
समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित बालाजी नर्सिंग स्कूल में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग की सभी छात्राओं ने भाग लिया। समारोह का आयोजन एएनएम संस्थान के निदेशक संजीत कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया pic.twitter.com/tsfEOkKv0F
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 12, 2023
कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनएम छात्राओं में विजेता कुमारी, श्वेता कुमारी, नीलम, रेखा, खुशी, रेणु, प्रियंका, बुलबुल कुमारी का हत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन नर्सिंग संस्थान के चेयरमैन सह कृष्णा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. महेश कुमार ठाकुर एवं प्रधानाचार्य मीना कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।


