Samastipur

समस्तीपुर में नकली पुलिस को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार, रौब दिखाकर चालकों से करता था वसूली

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के मथरापुर ओपी क्षेत्र में मैजिक वाहन मालिक से रुपए ठगने वाला फर्जी पुलिस अधिकारी निकला। जिसकी गिरफ्तारी गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र से हुई है। इस संबंध में बुधवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मथुरापुर ओपी क्षेत्र में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सिट बेल्ट एवं कागजात की जांच के नाम पर मैजिक चालक से 89 हजार रुपए ठगने व लूट मामले का खुलासा कर दिया है।

एसपी ने बताया कि 18 मई को मैजिक वाहन चालक मो. हैदर गद्दा लोडकर सीतामढ़ी से डिलेवरी देकर 89 हजार रुपए लेकर कल्याणपुर होते हुए बेगूसराय जा रहा था। वह स्वयं वाहन मालिक भी है। इसी क्रम में जब वह मुक्तापुर गुमती के पास पहुंचा तो तो ब्लू कलर का सफारी पहने एक युवक ने उसे अपने को नगर थाना का पुलिस अधिकारी बताते हुए मैजिक को साइड करने को कहा। साथ ही कहा वह सिट बेल्ट एवं मास्क नहीं लगाया है। जिसपर वाहन को साइड करने को कहा।

एसपी ने कहा कि लेकिन चालक ने गाड़ी को साइड नहीं किया और लेकर आगे निकल गया। इसके बाद युवक ने फिर किसी बाइक से ओवरटेक कर मैजिक को रोका और उसमें बैठ गया। इसके बाद मथुरापुर घाट स्थित ग्रामीण बैंक के पास खलासी के पास रखे 89 हजार रुपए, चाभी, मोाबाइल व गाड़ी का कागजात लेकर उतर गया और बोला कि नगर थाना आओ। वहीं चालान जमा करने के बाद सभी सामान मिलेगी। इसी बीच भीड़ में उक्त युवक फरार हो गया।

एसपी ने कहा कि इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। तकनीकि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गयी। फिर आरोपी कन्हैया उपाध्याय को गोपालगंज के थावे थाना के ओठावन टोला से गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से लूट किए गए 85 हजार रुपए, गाड़ी का चाभी भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में कन्हैया ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इससे पूर्व भी पटना व वैशाली से जेल जा चुका है। यह पुलिस अधिकारी का रौब जमाकर वाहन चालकों से रुपए की ठगी व लूट करता था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

1 घंटा ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

2 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

8 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

9 घंटे ago