समस्तीपुर :- शहर के मथुरापुर घाट स्थित जेपी सेंट्रल स्कूल में मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जानकी ट्रस्ट की चेयरमैन जानकी देवी एवं ट्रस्टी मनीषा महेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। समारोह में जेपी मेमोरियल स्कॉलरशिप 2022- 23 का वितरण चेयरमैन के द्वारा किया गया।
मातृ दिवस समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई एवं विभिन्न प्रकार के खेल व प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें माताओं को भाग लेकर विजेता बनना था। प्रतियोगिता की विजेता सुनीता देवी ने सुपर मॉम का खिताब अपने नाम किया। सुनीता देवी की पुत्री प्रथम वर्ग की छात्रा आयशा कुमारी ने फाइनल परीक्षा में 90% से अधिक अंक हासिल करके विद्यालय में पठन-पाठन के लिए 20% का जेपी मेमोरियल स्कॉलरशिप भी हासिल किया। समारोह की द्वितीय विजेता मीनू देवी रहीं तथा तृतीया विजेता दुर्गा देवी रही।
समारोह के अंत में इन सभी को पुरस्कृत किया गया तथा जेपी मेमोरियल स्कॉलरशिप 2022-23 में वार्षिक परीक्षा में जिन बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनको 20% की स्कॉलरशिप भी जानकी देवी द्वारा प्रदान किया गया। इस पूरे समारोह का आयोजन सभी शिक्षक ने मिलकर सफलतापूर्वक किया जिसके लिए विद्यालय प्राचार्य ने सभी को धन्यवाद देते हुए समारोह का समापन किया।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…