Samastipur

समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, महिला समेत 11 घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में रविवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों ओर से 11 लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल लोगों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनिया रघुकंठ गांव की है। मारपीट के पीछे का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

पीड़ित सुरेंद्र साह का कहना है कि गांव के ही कमल पंडित से एक कट्ठा 5 धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। उसी जमीन पर उनका किराना दुकान है। रात करीब 9 बजे अचानक कमल पंडित ने अपने लोगों के साथ उनकी दुकान पर हमला बोल दिया। उस समय इनकी दुकान पर उनकी बहू संगीता देवी बैठी थी। लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान में लूटपाट भी की।

वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे रंजीत शाह, सुरेंद्र शाह की पत्नी राजेश्वरी देवी, पूजा कुमारी मंजू देवी, लक्ष्मी कुमारी, अशोक शाह, गुंजन कुमारी, प्रिया कुमारी, विभा कुमारी आदि लोगों पर भी लाठी डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया।

बाद में लोगों ने मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष से कमल पंडित अशोक पंडित आदि के भी घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि उनका उपचार निजी क्लीनिक में चल रहा है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने क्या कहा :

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा है। इससे पहले भी उक्त स्थल पर मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ितों का भी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

7 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

7 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

14 घंटे ago