Samastipur

जलाभिषेक और बच्चों का मुंडन कराने के लिए देवघर जा रहा पूरा परिवार दुर्घटना का हुआ शिकार, ट्रक-बोलेरो के बीच हुए टक्कर में 8 घायल 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर रजवा गांव लाइन होटल के पास भूसा लोड ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में परिवार के 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो लोगों की स्थिति गंभीर है। गंभीर हालत में उनको स्थानीय डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

सभी लोग वैशाली शहर के वार्ड संख्या-15 ब्राह्मण टोल से जलाभिषेक और छोटे बच्चे का मुंडन संस्कार करने के लिए देवघर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल शशिकांत तिवारी और संजीव ठाकुर को पीएमसीएच भेजा गया है, जबकि धर्म शिला देवी, उपेंद्र तिवारी, पिंकी देवी, आशा देवी, बिंदु देवी, प्रेम शीला देवी का उपचार समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने बताया कि सभी लोग वैशाली मुख्य बाजार स्थित वार्ड संख्या-15 मोहल्ला के ब्राह्मण टोल से एक बोलेरो पर सवार होकर करीब 3 बजे देवघर के लिए निकले थे।

वहीं एनएच 28 पर बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव के पास दलसिंहसराय की ओर से आ रहे भूसा लोड एक ट्रक से उनकी बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर बंगरा थाना की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जलाभिषेक और छोटे बच्चे का मुंडन कराने के लिए जा रहे थे देवघर :

बताया गया है कि शशिकांत तिवारी अपने छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन कराने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक ही बोलेरो पर सवार होकर देवघर जा रहे थे। मुंडन संस्कार के पूर्वी यह हादसा हुआ। उधर बंगरा थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

7 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

7 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

14 घंटे ago