Samastipur

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नए सत्र 23-25 में नामांकन की सूचना जारी, आवेदन की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार बोर्ड ने नए सत्र 23-25 में सभी प्लस टू स्कूलों व कॉलेजों में इंटर में नामांकन की सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही 10वीं पास छात्र व छात्राएं नामांकन के लिए आवेदन करने की तैयारी में जुट गये हैं। छात्र बिहार बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन पत्र व प्रोस्पेक्टस अपने एंड्रॉइड स्मार्ट मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं या किसी साइबर कैफे, सहज वसुधा केंद्र व डीआरसीसी में जाकर डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं।

बिहार व केंद्रीय बोर्ड के संस्थानों से 10 वीं पास छात्र-छात्राएं इंटर में दाखिला लेंगे। उनके आवेदन करने के बाद बोर्ड पहली मेधा सूची जारी करेगा। फिर नामांकन कराने के लिए उन्हें से प्लस टू स्कूल या कॉलेज आवंटित करेंगे। कट ऑफ मार्क्स बोर्ड से ही जारी होंगे। 17 मई से ऑनलाइन आवेदन की तिथि बिहार बोर्ड ने निर्धारित की है।

12 अंगीभूत कॉलेजों व अन्य संबद्ध कॉलेजों के अलावा 494 प्लस टू स्कूलों में इंटर में (11 वीं में ) नामांकन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने हैं। प्लस टू का दर्जा हासिल करने वाले सौ से अधिक शैक्षिक संस्थानों में इस बार से पहली बार 11 वीं में नामांकन के लिए आवेदन किए जाएंगे।

इस बार मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण होने वाले 59 हजार से अधिक छात्र छात्राएं इंटर में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसी तरह जिले में करीब साढ़े छह ढाई हजार बच्चे सीबीएसई के स्कूलों से इस बार 10 वीं परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें से भी कई आवेदन कर सकते हैं। समस्तीपुर मुख्यालय में चार अंगीभूत कालेजों में नामांकन होना है। हर कालेज में साइंस, आर्ट्स व अन्य विषय में सीट निर्धारित हैं।

समस्तीपुर कॉलेज में साईंस व आर्ट्स मिलाकर कुल 1024 सीटें निर्धारित हैं। बीआरबी कॉलेज में भी साइंस, आर्ट्स व कॉमर्श फैकल्टी में क्रमश: 512, 512 व 512 सीटें हैं। महिला कॉलेज में साइंस व आर्ट्स मिला कर कुल 1024 सीट हैं। साइंस फैकल्टी में 512 व आर्ट्स में भी 512 सीट हैं। आरएनएआर कॉलेज में साइंस व आर्ट्स में कुल 1024 सीटें हैं जिनके लिए इंटर में नामांकन लिया जाना है। इंटर साइंस व आर्ट्स में क्रमश: 512 व 512 सीटें हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को ही निकला था। हर साल की तरह इस बार भी ओएफएसएस पर ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

1 घंटा ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

7 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

7 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

8 घंटे ago