Samastipur

6 लेन सड़क निर्माण के चौथे चरण का कार्य शुरू, कल्याणपुर में पूजा-पाठ के बाद काम का शुभारंभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- भारत माला परियोजना अंतर्गत औरंगाबाद के आमस से दरभंगा में बेला तक बनने वाली 6 लेन सड़क निर्माण के चौथा चरण का काम शुक्रवार को शुरू हुआ। कल्याणपुर प्रखंड के बासुदेवपुर के कमली चौड़ी में पूजा पाठ के बाद काम का शुभारंभ किया गया। मौके पर विभागीय इंजीनियर के अलावा निर्माण कार्य से जुड़े चंद्रप्रकाश गुड्डू, सुधीर कुमार, पिंटू सिंह, विजयशंकर ठाकुर एवं कृष्ण देव ठाकुर आिदि मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, यह 6 लेन सड़क राज्य के जीटी रोड औरंगाबाद से गया, जहानाबाद, पटना, हाजीपुर, समस्तीपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगी।

इसका निर्माण पूरा होने के बाद दरभंगा से पटना की दूरी घट कर 120 किलोमीटर रह जाएगी। वर्तमान में दरभंगा के लोगों को सड़क मार्ग से पटना जाने के लिए करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसमें तीन घंटा से अधिक समय लगता है। लेकिन 6 लेन सड़क बनने के बाद पटना की दूरी घट कर 120 किलोमीटर रह जाएगी जिससे लोग मात्र 2 घंटे में ही पटना तक की यात्रा कर लेंगे।

6 लेन सड़क का निर्माण हो जाने से मिथिलांचल के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधुबनी एवं दरभंगा और समस्तीपुर के लोगों को पटना आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। यह 6 लेन कल्याणपुर के शिवनंदनपुर, गोविंदपुर खजूरी, मधुबन, सिमरिया भिंडी, रतवारा एवं खरसंड होकर गुजरेगी। सड़क निर्माण के चौथे चरण का काम शुरू होने जाने से लोगों में खुशी का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

1 घंटा ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

2 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

9 घंटे ago