Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में पेड़ के नीचे किया गया पृथ्वी दिवस का आयोजन, छात्राओं ने लिया भाग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- महिला कॉलेज में मंगलवार को प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में आईक्यूएसी की ओर से कॉलेज परिसर में पेड़ के नीचे पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि पृथ्वी दिवस पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारे ग्रह की रक्षा और संरक्षण के लिए मनाया जाना महत्वपूर्ण है।

पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहां जीवन है। इसकी रक्षा करने के लिए सभी को अपने को प्लानेट सोल्जर के रूप में रहना होगा। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा की जनसंख्या की बढ़ोतरी ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाल दिया है, ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियरों के पिघलना से पृथ्वी जलमग्न हो सकती है।

वहीं प्लास्टिक का उपयोग पूर्णत: समाप्त करना होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने पौधारोपण किया गया। वहीं पृथ्वी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चालीस बच्चों ने भाग लिया। अच्छे निबंध के लिए संध्या सिंह और बुशरा परवीण को प्रथम, साक्षी व पायल राज को द्वितीय और कौशिकी को तृतीय पुरूस्कार दिया गया।

मौके पर सभी शिक्षक मौके पर प्रो. अरुण कुमार कर्ण, डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. सोनल कुमारी, डॉ. नीतिका सिंह, डॉ. मधुलिका मिश्रा, डॉ. कुमारी शबनम, डॉ. संगीता, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. शगुफ्ता यासमीन, डॉ. चंचल कुमारी, डॉ. सुरेश साह, डॉ. राजेश कुमार पांडे, डॉ. सालेहीन अहमद व कई छात्राएं मौजूद थी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

11 मिनट ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

48 मिनट ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

57 मिनट ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

1 घंटा ago

उजियारपुर में हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां चोरी, 1100 रुपये का चढ़ावा भी गायब

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और…

1 घंटा ago