समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतनेश्वर गांव में गुरुवार को हुई भीषण आगलगी कांड में 40 से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना में एक बीमार ग्रामीण की भी झुलस कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के मो. अफजल (55 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर समस्तीपुर जिला मुख्यालय के अलावा वारिसनगर व कल्याणपुर की दमकल टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना में 50 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक छतनेश्वर गांव के वार्ड 3 और 4 में अचानक आग पकड़ लिया। जिस कारण गांव के मोहम्मद कलीम, मोहम्मद सलीम अली अहमद, काली बुआ, शंकर पासवान, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद छोटू समेत 40 से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई संभाल भी नहीं पाए। आग के बीच घीर जाने के कारण बीमार मोहम्मद अफजल की मौत जल कर हो गई।
तेज पछिया हवा के कारण आग इतनी बेकाबू हो गई थी कि स्थानीय ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद इस पर काबू पाया नहीं जा सका। वारिसनगर से पहुंची दमकल टीम अपने को कमजोर महसूस कर रही थी। जिसके बाद जिला मुख्यालय को सूचना दी गई। बाद में जिला मुख्यालय से बड़ी गाड़ी को भेजा गया। वहीं वारिसनगर से भी एक वाहन को मंगाया गया। तब जाकर करीब 3 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
वारिसनगर के सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल कितने घर जले हैं इसकी भी लिस्ट बनाई जा रही है। प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। उधर घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के अलावा प्रखंड के कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…