Samastipur

समस्तीपुर में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, लिये गये कई निर्माण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति समस्तीपुर की जिला स्तरीय बैठक मथुरापुर में जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव शिवपूजन ठाकुर ने कहा की इस संस्था के संघर्ष के तहत बढ़ई अति पिछड़ा वर्ग में शामिल हुआ जिसका लाभ पंचायत चुनाव एवं नौकरी में मिल रहा है। अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग वर्षों से लंबित है उसके लिए संघर्ष करने का निर्णय हुआ है।

प्रदेश मुख्य संरक्षक राम भरोश शर्मा ने कहा कि देश के आजादी के बाद बढ़ई समाज की राजसत्ता में भागीदारी शून्य है। बढ़ई समाज को राज्यसत्ता में भागीदारी के लिए कमर कस कर तैयार रहना होगा। आरामिल के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया की 29 अक्टूबर 2002 से पूर्व आवेदित आरामिल को अनुज्ञप्ति दिया जाए, लेकिन राज्य सरकार नए कानून नहीं बना रहा है जिसके कारण वन विभाग एवं पुलिस तंग तबाह कर रही है। सरकार अगर जल्द कानून नहीं बनाती है तो संघर्ष करने के अलावे हमें कोई रास्ता नहीं है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राहुल रमण ने कहा की सरकार के काष्ठ आधारित उद्योग नीति को लागू नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। लगता है बिना संघर्ष के कुछ होने वाला नहीं है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा, हरे कृष्ण शर्मा, राम विष्णु ठाकुर, लालबाबू शर्मा, दिलीप शर्मा, जय राम शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, पवन शर्मा, हरिश्चन्द्र शर्मा, मदन शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

11 मिनट ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

56 मिनट ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

9 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

18 घंटे ago