समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या-10 में पेट्रोल पंप के बगल में मंगल पेठिया पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण तीन घर एवं चार दुकान आग की चपेट में आ गया। जिससे 50 लाख से अधिक रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जाता है। जिसमें एक बच्चे की झुलस कर मौत हो गई।
मृत बालक की पहचान विक्की चौधरी के 5 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार उर्फ निक्की कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक फर्नीचर की दुकान से बिजली की शार्ट सर्किट से आग उत्पन्न हुई। जब तक लोग समझ पाते तब तक आग पूरा भयावह रूप धारण कर लिया। इसकी जानकारी अग्निशामक दस्ता को दिया गया।
इसके बाद विभूतिपुर, रोसड़ा, दलसिंहसराय, समस्तीपुर की अग्निशामक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग व अग्निशमन की टीम ने मिलकर लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में एक 5 वर्षीय बालक निक्की कुमार जो आग की चपेट में आ गया, उसकी झुलस कर उसकी मौके पर मौत हो गई।
आग की चपेट में शेखर चौधरी, गगन चौधरी, हरदेव चौधरी के घर जलकर खाक हो गए। वहीं मनोज कुमार, निरंजन कुमार, पवन कुमार सहित अन्य दुकान भी जलकर खाक हो गए। जिस दुकान में सबसे पहले आग लगी है वह दुकान फर्नीचर का बताया जाता है। जिसमें कुछ पलंग सहित लकड़ी के अन्य सामग्री बने हुए थे जो जलकर स्वाहा हो गये। वहीं घर में रखे सारे सामान, जेवर, कपड़ा, अनाज सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए।
निखिल माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह हमेशा दादा-दादी के साथ दुकान पर ही रहता था। घटना के समय निखिल अपने दादा-दादी के पास बैठा था। अचानक निखिल तार का स्पार्क देखकर अपने दादा के दुकान में चौकी के नीचे छुप गया। उसे कोई देखा नहीं। वहीं तार टूटकर कर नीचे गिरने से निखिल के छुपे दुकान में ही आग लग गई। आग दुकान के मुख्य द्वार पर ही लगी। इससे निखिल बाहर निकल नहीं पाया और कोई देखा भी नहीं। इसी में निखिल की जलकर मौत हो गई।
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…