Samastipur

युवक का पिस्टल के साथ वीडियो हुआ वायरल; SP के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR, युवक पूर्व में लड़ चुका है जिला परिषद का चुनाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र से जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके एक युवक का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के बाद इस मामले में उजियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के सतीश राय पर प्राथमिकी दर्ज की है। वायरल हो रहा वीडियो उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के एक चाय दुकान की बताई जा रही है कि जहां हरे रंग का कुर्ता और उजले रंग का पजामा पहना युवक पिस्टल में गोली भरता हुआ दिख रहा है।

गोली भरने के बाद वह पिस्टल को अपने कमर में पीछे से रखता हुआ आगे की ओर निकल जाता है। बताया गया है कि यह वीडियो कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह के दौरान बनाया गया है। कहा गया है कि यह वीडियो एक चाय दुकानदार द्वारा बनाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद युवक और उनके लोगों ने उक्त चाय दुकानदार की पिटाई भी की। जिसके बाद वह एसपी के पास पहुंचा था। इस मामले में जांच के बाद उजियारपुर पुलिस ने सोमवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें गांव के सतीश राय को आरोपित किया गया है।

चाय दुकान पर बनाया गया था वीडियो :

बताया गया है कि यह वीडियो उजियारपुर प्रखंड के लोहागीर गांव स्थित एक चाय दुकान पर बनाया गया था। चाय दुकान में बैठे युवक द्वारा पिस्टल में गोली भरने का शॉट चाय दुकानदार द्वारा ही बना लिया गया था जबकि इस पर नजर उक्त युवक को नहीं पड़ी। कहा गया कि कुछ दिनों तक तो यह मामला दबा रहा लेकिन 2 दिन पूर्व यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

जिसके बाद वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा शख्स उक्त चाय दुकानदार के यहां लोगों के साथ जाकर मारपीट की। जिसके बाद उक्त चाय दुकानदार एसपी के पास पहुंचा था। एसपी ने पूरे मामले पर उजियारपुर थाना अध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था। जिसके बाद जांच में वीडियो की सत्यता जांचने पर इस मामले में उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

2 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

15 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

16 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

16 घंटे ago