समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित सोना लूट कांड को लेकर सोमवार को एसपी विनय तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने घटनास्थल, सुहागन ज्वेलर्स दुकान व अपराधी के भागे गये रास्ते में लगे विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए अपराधियों की सुराग पाने को लेकर कार्रवाई तेज करने का निर्देश डीएसपी शिवम कुमार व थानाध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल को दिया।
विदित हो कि 1अप्रैल को थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराघाट स्थित सुहागन ज्वेलर्स दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार राजा साह से अपराधियों करीब 30 लाख रुपए का ज्वेलर्स लूट लिया था। कांड दर्ज होने के 10 दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस कारण एसपी ने कांड को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को निरीक्षण किया और पुलिस को आगे की कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…