Samastipur

समस्तीपुर मंडल में चार रेल कर्मियों को मिला ‘मैन ऑफ द मंथ’ का अवार्ड, बेहतर कार्य करने पर मिला अवार्ड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में लीक से अलग हटकर बेहतर कार्य करने वाले चार रेल कर्मियों को मैन ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड फरवरी माह में किए गए बेहतर कार्य के लिए दिया गया। सोमवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में इन कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार पाने वालों में विनोद कुमार दास सीटीआई समस्तीपुर, अजीत कुमार जूनियर इंजीनियर (समाडि) समस्तीपुर, राम यतन बैठा टेक-1(समाडि), समस्तीपुर व फैयाज आलम टेक-I (विधुत), नरकटियागंज को मैन ऑफ़ द मंथ के रूप में चुना गया।

विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होंने अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेल हित में सुरक्षा, संरक्षा, समय पालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं। उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है । उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।

इसी कड़ी में फरवरी 2023 माह में उपरोक्त तीनों कर्मचारियों का चयन किया गया। सोमवार को डीआरएम कार्यालय के मंथन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआरएम आलोक अग्रवाल ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया। उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर श्री जे.के. सिंह, एडीआरएम-।, चंद्रशेखर प्रसाद, सीनियर डीसीएम के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

7 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

7 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

11 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

11 घंटे ago