Samastipur

समस्तीपुर: खेत गई 10 साल के बच्ची की JCB से खोदे गए गड्ढे में डूबकर मौत, 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घमहो गांव में बुधवार को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर 10 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान घनश्याम यादव की 10 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में की गई। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करती थी। घटना की सूचना पर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला, बाद में पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

पैर फिसलने से हुआ हादसा :

घटना के संबंध में बताया गया है कि घनश्याम यादव की पुत्री पिंकी कुमारी गांव के ही वार्ड संख्या-7 मोहल्ला में खेत की ओर गई थी। बताया गया है कि खेत में जेसीबी से काफी गड्ढा किया गया था, जिसके कारण उसमें पानी भरा था। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि बच्ची शौच कर रही होगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में डूब गई।

दिन के करीब 10 बजे तक बच्ची का कुछ था पता नहीं चला तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लोगों ने शक के आधार पर जेसीबी के खोदे गए गड्ढे में उसकी तलाश की तो उसका शव बरामद हुआ। बच्ची का शव बरामद होने के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बाद में लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी। ‌

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा :

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सिंधिया थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिंघिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर इस मामले में सिंधिया थाने में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago